टर्फ मास्टर्स टीम बनीं बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता”एक्साइट मेंट कप-2026 ” की विजेता

0
90

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

टर्फ मास्टर्स टीम बनीं बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता
“एक्साइट मेंट कप-2026 ” की विजेता।

बीकानेर 07 जून । गेमना पीर रोड़ स्थिति “सिली पॉइंट ” टर्फ में “एक्साइट मेंट कप-2026” का आयोजन करवाया गया। आयोजन सचिव सरताज समदानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बीकानेर जिले की 16 टीम्स ने भाग लिया।
यह प्रतियोगिता क्रिकेट के सुपर -8 फॉर्मेट के आधार पर खेली गई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच टीम ” डगआउट- 11″ व टीम “टर्फ मास्टर्स” के मध्य खेला गया। फाइनल मैच में टीम टर्फ मास्टर्स ने टीम ” डगआउट- 11″ को 6 विकेट से हराया। फाइनल मैच में कैलाश सेन मैन ऑफ दी मैच रहें ।


समापन समारोह में नमस्ते भारत की निदेशक असमा नाज ने सभी खिलाडियों को पुरस्कार प्रदान किए और उन्होंने इस अवसर पर युवाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ- साथ खेलकूद पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
असमा नाज ने बताया कि छोटे फॉर्मेट की क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए यह टर्फ उपयोगी रहेगा। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स पर्सन्स जीवन में लगातार अनुशासन के साथ अभ्यास करते हैं इसी कारण समाज उन्हें एक अलग पहचान देता हैं।
सिली पॉइंट के प्रबंधक ज़हीन लोधी ने सभी खिलाडियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन आफताब अहमद द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here