केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर विजय जुलुस

0
66

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर में कांग्रेस का विजय मार्च, नीट पेपर लीक के मामले में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर निकाला विजय जुलुस

पेपर लीक व सीबीएसई परिणाम के बाद आत्महत्या करने वालो छात्रों को गांधी पार्क में मोमबती जलाकर दी श्रद्धांजली

तत्पश्चात गांधी पार्क से अम्बेडकर सर्किल तक निकाला विजय मार्च

बीकानेर, 25 जुलाई। बीकानेर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर पेपर लीक प्रकरण तथा सीबीएसई परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियों के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तिफे के बाद गांधी पार्क से अंबेडकर सर्किल तक विशाल विजय मार्च निकाला गया। मार्च में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के हितों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और परीक्षा प्रणाली को निष्पक्ष बनाने की मांग उठाई। यह विजय मार्च देश के छात्रों और युवाओं को समर्पित है। साथ ही इसे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व और छात्रों के मुद्दों को लगातार उठाने के उनके प्रयासों को भी समर्पित बताया।

मार्च के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने की मांग को लेकर नारे लगाए गए। अंबेडकर सर्किल पहुंचकर विजय मार्च का समापन किया गया।

पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी ने कहा कि देश का युवा और छात्र केवल रोजगार नहीं, बल्कि निष्पक्ष और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था चाहता है। पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों मेहनती विद्यार्थियों के सपनों को तोड़ती हैं। कांग्रेस ऐसे हर भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ मजबूती से खड़ी है।

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा परिणामों में गड़बड़ियों ने विद्यार्थियों और उनके परिवारों को गहरे मानसिक तनाव में धकेला है। जिन छात्रों ने अपनी जान गंवाई, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब दोषियों को कठोर सजा मिले और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए।

प्रदेश महासचिव डॉ राजेन्द्र मूंड ने कहा कि यह विजय मार्च देश के छात्रों और युवाओं को समर्पित है। यह उन लाखों विद्यार्थियों की आवाज़ है जो ईमानदारी से मेहनत करते हैं और एक निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की उम्मीद रखते हैं।

देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं के मुद्दों को संसद से लेकर सड़क तक उठाते रहे हैं। उनका संघर्ष शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही, पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर जारी है।

शहर अध्यक्ष मदन गोपाल ने कहा कि कि पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र का भविष्य भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़े।

युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण व्यास ने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी। जब तक शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह नहीं बनती, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।
जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि विजय मार्च में महेन्द्र गहलोत,गजेन्द्रसिंह सांखला, मकसूद अहमद,कॉमरेड हनुमान चौधरी, शशिकला राठौड़, उमा करल सुथार,डॉ प्रीति मेघवाल,अन्जू पारख,गजानंद शर्मा, ताहिर हसन कादरी, पीर जफर शाह, राजकुमारी व्यास, मुमताज शेख,आशा देवी स्वामी,अर्जुन राम कुकणा, विजय, सांगीलाल मेघवाल, अंबाराम इंनखिया,नागेंद्र पाल सिंह शेखावत, भंवर कूकना,हजारीमल देवड़ा,आनन्द सिंह सोढा,सुमित कोचर, जाकिर नागौरी,राजेन्द्र बापेउ, शहजाद भुट्टो, मदनलाल रचौहान,शिवदान मेघवाल, सत्तू खान पड़िहार,आनन्द जोशी,इकबाल मलवान, महेन्द्र धतरवाल,फिरोज भाटी,लेखराम धतरवाल,बृजलाल गोदारा, विजय राज सेवग,श्रीकृष्ण गोदारा,भगवान नाथ सिद्ध,ओमप्रकाश सेन, देवीसिंह रावलोत,सुभाष स्वामी,कोडाराम,नवनीत कौर,महेन्द्र कुकना, सलीम भाटी, पूनमचन्द, रविन्द्र बाल्मीकि,सलीना खान,श्रवण रामावत, हरिभाई नायक, धनसुख आचार्य, हेमन्त यादव, एजाज पठान,गिरधारी लाल प्रजापत, धनपत चायल, रजयदीप जावा,रमजान, जितेन्द्र कस्वां, राहुल जादूसगत,दिनेश कुमार पिलानिया, आरिफ भुट्टो, दिनेश मीणा, त्रिलोक नारायण, हंसराज,सन्दीप मारू, गिरधारी कुकना, यूसुफ चुनगर, अकरम सम्मा,रामप्रताप डेलू, अजय धुँधवाल,खैराज कस्वां, नंदकिशोर, भगवानसिंह, सुरेन्द्रसिंह,हाजिर खान, अशोक देवड़ा, माइसा मेघवाल, पन्नालाल मेगवाल,रहमत अली, लक्ष्मण, सुरेश आचार्य, श्याम कुमार, जयकिशन गहलोत, हाजिर खान,सूर्यप्रकाश, प्रेम जोशी, संजय गोयल,मो असलम,शमसाद अली,कमल गोयल, रमजान कछावा, भीखाराम, मूलाराम, केदारमल, देवकिशन, अजय हलदुनिया, महबूब, ताहिर हसन कादरी, श्रवण, पेन्टर रविदास, बृजराम भील, दुर्गादत्त, अरविन्द मिढा,नंदलाल, बलराम,मुकेश जोशी,प्रेम, शरीफ, मनोज,सुभाष,सोनू बरसा, नंदू जावा, चुन्नीलाल, राजकुमार, ओमप्रकाश,सलीम, जावेद खान आदि सहित बड़ी तादाद में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here