विद्यालय के 125 बच्चों को अध्ययन सामग्री भेंट की

0
13

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 29 जुलाई । निस्वार्थ सेवा भाव परिवार के भामाशाह बी एल स्वामी द्वारा आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हिम्मतासर (बीकानेर) में शाला की शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी जोईया की प्रेरणा से गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विद्यालय के 125 बच्चों को अध्ययन सामग्री (कॉपी, पेन,पेंसिल, रबड़,शार्पनर, स्केल,स्लेट, बरता) एवं नाश्ता (बिस्किट, नमकीन) वितरित किया गया l

जिसमें विद्यालय के समस्त अध्यापकों व अध्यापिकाओं की सहभागिता रही। भामाशाह स्वामी ने कहा कि ईश्वर से यही प्रार्थना है कि हमें सदैव सेवा का माध्यम बनाए रखें और छात्रों व जरूरतमंदों के जीवन में मुस्कान बांटने का अवसर देते रहें।  ” सेवा ही सच्ची गुरु दक्षिणा है।”  इस अवसर पर शाला के शिक्षक पर्यावरण प्रेमी श्याम सुंदर छींपा के मार्गदर्शन में समस्त शाला स्टाफ के सहयोग से ” हरियालो राजस्थान – एक पेड़ मां के नाम ” के तहत विधार्थियों को विभिन्न प्रजाति के पौधे  वितरण किए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। शाला की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मनोज कंवर ने इस पुण्य कार्य के लिए भामाशाह श्री बी एल स्वामी का आभार जताया। 

 साथ ही विद्यालय में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र के नन्हे बच्चे को भी अध्ययन सामग्री व नाश्ता वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here