दुबई तेरापंथ सभा के 16 जनों का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा तुलसी समाधि स्थल
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
दुबई तेरापंथ सभा के 16 जनों का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा तुलसी समाधि स्थल
बीकानेर 04 अगस्त । दुबई तेरापंथ सभा के सोलह जनों का प्रतिनिधि मंडल अपने अध्यक्ष श्री अमित बैद, मंत्री श्रीमती ज्योति समदरिया, पूर्व अध्यक्ष सुनील भाई जवेरी के नेतृत्व में सोमवार रात को आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान, नैतिकता का शक्तिपीठ पर पहुंचा।

संस्था के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र डाकलिया ने बताया कि प्रतिनिधि मण्डल के आगमन पर आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के निवर्तमान अध्यक्ष हंसराज डागा, मंत्री दीपक आंचलिया, उपाध्यक्ष किशन बैद आदि पदाधिकारियों ने उन सबका स्वागत अभिनन्दन किया, सभी सदस्यों को पुरे संसथान परिसर का भ्रमण करवाया गया, वहां चल रही सारी गतिविधियों की जानकारी करवाई गयी और आचार्य तुलसी पर निर्मित बीस मिनिट की डोकोमेंटरी को सभी सदस्यों ने ऑडिटोरियम में देखा।

मीडिया प्रभारी के अनुसार आगंतुक वहां के सभी श्रद्धालु जनों ने समाधि स्थल में माला फेरी, जप किया और असीम शांति और आध्यत्मिक वातावरण का अनुभव किया. काफी लोग तो पहली बार ही यहाँ आये थे . दुबई से आये हुए प्रतिनिधि मंडल के सभी जनों ने ऐसी पवित्र और ऊर्जा मय स्थान पर आकर अपने आप को धन्य बताया।
इस आयोजन के सूत्रधार रहे स्थानीय गंगाशहर निवासी और दुबई प्रवासी मोहन भंसाली और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता भंसाली, जिन्होंने वहां के सभी श्रद्धालु जनों को यहाँ गंगाशहर बीकानेर बुलाकर तुलसी समाधि स्थल परिसर का भ्रमण करवाया और यहाँ कि उपयोगी जानकारी और गतिविधि से रुबरु करवाया ।

आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के केन्द्रीय कार्यालय में संस्थान द्वारा आये हुए सभी गणमान्य लोगो का पताका पहना कर अभिनन्दन किया. इस अवसर पर तुलसी समाधि स्थल संस्था के आसकरण जी पारख, राजेंद्र पारख, पुखराज दुगड़, राजेंद्र बोथरा, श्रीमती शारदा डागा, श्रीमती संतोष बोथरा, श्रीमती रेखा चोरड़िया आदि उपस्थित रहें।



