बीकानेर की बेटी परिधि सुथार ने जीता नेशनल सिल्वर मेडल

1
200

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बेंगलुरु में हुई 55वीं केवीएस नेशनल स्पोर्ट्स मीट
बीकानेर 11 अगस्त । बीकानेर की बेटी परिधि सुथार ने बेंगलुरु में आयोजित पहली बार में नेशनल में सिल्वर मेडल जीतकर बीकानेर,केवीएस नंबर 1 ओर अपने समाज परिवार का नाम रोशन किया ।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने खिलाड़ी को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है और विद्यालय को अपने छात्र पर गर्व है।


खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादीजी कंचन देवी, प्रशिक्षकों,साथी खिलाड़ियों ओर विद्यालय परिवार को देते हुए कहा कि वह भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, बीकानेर और जिले का नाम रोशन करने का पूरा प्रयास करेगी ।
परिधि सुथार को नेशनल में सिल्वर मेडल जीतने पर पिता विमल कुमार ,चाचा सुशील कुमार,भैया देवांश सुथार,प्रियांशु ,भव्य सुथार लोकेश ने परिधि को बधाई ओर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here