बीकानेर में ड्रोन शो में हुआ भारतीय सेना की शौर्य गाथा का अद्भुत प्रदर्शन

0
5

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर में एट होम में की शिरकत,
ड्रोन शो में हुआ भारतीय सेना की शौर्य गाथा का अद्भुत प्रदर्शन

जयपुर, 14 अगस्त। 80वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सानिध्य में शुक्रवार को बीकानेर के राजकीय पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में एट होम कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
ड्रोन शो का भव्य आयोजन—
मुख्यमंत्री ने ड्रोन शो का अवलोकन किया। इस शो में लगभग 600 ड्रोन्स ने आसमान में ऑपरेशन सिंदूर सहित भारतीय सेना की शौर्य गाथा का अद्भुत प्रदर्शन किया। साथ ही, राजस्थानी कला एवं संस्कृति को भी मनमोहक रूप से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, खाद्य एव नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, उच्चाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here