मानवी बारूपाल का नेशनल प्रतियोगिता में हुआ चयन
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 18 अगस्त । बीकानेर की केंद्रीय विद्यालय नं. 1 की 11वीं कक्षा की छात्रा मानवी बारूपाल का 55वीं केंद्रीय विद्यालय नेशनल स्पोर्ट्स मीट 2026 अंडर-19 तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
मानवी 25 से 29 अगस्त 2026 तक दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पहले वे जयपुर में 8 दिवसीय कैंप में प्रशिक्षण लेंगी।

मानवी की इस शानदार उपलब्धि पर उनके परिवार, खेल प्रशिक्षकों और समस्त समाज को गर्व है।
मानवी, आपकी मेहनत और लगन नई ऊंचाइयों को छुए—पूरे राजस्थान को आपसे उम्मीदें हैं।





