मोहर सिंह को मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान

0
9

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए व्याख्याता मोहर सिंह सलावद को मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान,

जयपुर/ बीकानेर, 20 अगस्त। मानव जन जागृति संस्थान,जयपुर द्वारा रविवार,6 सितंबर को द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान समारोह-2026 का आयोजन कोजी होटल,नियर भोज लावा पुलिया,चौमू,जयपुर में किया जाएगा। संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला ने बताया कि निर्धारित अवधि में इस सम्मान हेतु राज्य भर से प्राप्त 491 आवेदनों में से शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राजस्थान के 50 शिक्षक-शिक्षिकाओं का राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान-2026 सम्मान हेतु चयन किया गया हो। शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों हेतु राउमावि मोतीगढ़ बीकानेर में कार्यरत व्याख्याता मोहर सिंह मीना सलावद का चयन हुआ है। सलावद का स्मृति चिन्ह,प्रमाण पत्र एवं शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here