राष्ट्र की सेवा, रोमांच और शानदार करियर के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय सेना- कर्नल अंकुर कुमार

0
5

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

राष्ट्र की सेवा, रोमांच और शानदार करियर के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय सेना: कर्नल अंकुर कुमार
भारतीय सेना में करियर के अवसरों पर विशेष व्याख्यान
बीकानेर 13 अगस्त । आज आरएसवी सीनियर विंग के विद्यार्थियों को कर्नल अंकुर कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, झुंझुनू के प्रेरणादायक और विशेष व्याख्यान से लाभान्वित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह सत्र अत्यंत रोचक और प्रेरक रहा। कर्नल अंकुर कुमार ने विद्यार्थियों को भारतीय सेना में विभिन्न करियर के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने सैनिक और अधिकारी दोनों के रूप में सेना में शामिल होने के बारे में बताया।

पात्रता, चयन प्रक्रिया, तैयारी और सशस्त्र बलों में उज्ज्वल करियर के अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की।छात्र-छात्राओं ने इस सत्र को पूरे ध्यान और उत्साह के साथ सुना और राष्ट्र की सेवा के लिए करियर बनाने हेतु बहुमूल्य ज्ञान और प्रेरणा प्राप्त की।


सत्र के बाद कर्नल अंकुर ने एक इंटरएक्टिव क्विज़ भी करवाई। सही उत्तर देने वाले छात्रों की सराहना की गई और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे सत्र और भी रोमांचक और यादगार बन गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र भटनागर ने कर्नल अंकुर कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। आपने निश्चित रूप से हमारे विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और भारतीय सेना में शानदार एवं रोमांच से भरपूर करियर के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया है। कार्यक्रम का संयोजन एनसीसी विंग प्रभारी विनय विश्नोई ने किया तथा संचालन शीतल शिडान ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here