वंचित छात्र-छात्राओं को रेडीमेड स्कूल गणवेश का वितरण किया
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
भामाशाहों के सहयोग से रा.उ.प्रा.वि. नायक मोहल्ला राजीव नगर में हुआ गणवेश एवं शिक्षण सामग्री वितरण, SDMC की बैठक भी आयोजित
बीकानेर 12 अगस्त । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नायक मोहल्ला, राजीव नगर बीकानेर में सत्र 2026-27 के तहत निःशुल्क गणवेश वितरण योजना के अंतर्गत DBT से वंचित छात्र-छात्राओं को रेडीमेड स्कूल गणवेश का वितरण किया गया।

इसके साथ ही माह जुलाई से आज तक विद्यालय में नव-प्रवेश लेने वाले सभी कक्षाओं के बच्चों को शिक्षण सामग्री भी भेंट की गई।
यह पुण्य कार्य भामाशाह श्रीमती सीमा पारीक, श्रीमती अलका पारीक, श्री मेघराज गहलोत एवं राजेश पारीक के सहयोग से सम्पन्न हुआ। विद्यालय प्रधानाध्यापक शिव शंकर गोदारा ने भामाशाहों को इस कार्य हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् गोपाल राम चौधरी, सेवानिवृत्त व्याख्याता एवं अध्यक्षता जीवन प्रकाश बामणिया सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपालराम तर्ड ने उपस्थित एसडीएमसी सदस्यों एवं विद्यार्थियों को अपने सम्बोधन में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तथा भामाशाहों के संयुक्त सहयोग को सरकारी विद्यालयों को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होना बताया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाध्यापक श्री शिव शंकर गोदारा ने सभी उपस्थित महानुभावों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में रणवीर स्वामी, श्रीमती नीना सैनी, श्रीमती मनीषा धतरवाल, सुश्री कविता एवं सुश्री पूजा मलिक उपस्थित रहे।
SDMC की बैठक आयोजित
आज दिनांक 12 अगस्त को विद्यालय प्रांगण में SDMC की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में SDMC अध्यक्ष श्रीमती मीरा नायक एवं समस्त सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे। बैठक में विद्यालय के विकास एवं बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की गई।



