श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग 27 सितंबर से

0
81

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 30 अगस्त । श्री गुर्जर गौड़ प्रीमियर लीग 2026 की आज होटल उत्सव में हुई घोषणा
राजस्थान श्री गुर्जर गॉड ब्राह्मण समाज क्रिकेट संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष जाजड़ा के तत्वाधान में सभी युवा क्रिकेट प्रेमियों के बीच जीजीपीएल 2026 की विधिवत्त रूप से घोषणा की गई।

जिसमें सर्वप्रथम श्री महर्षि गौतम के आगे प्रज्वलित किया गया फिर क्रिकेट टूर्नामेंट का पोस्टर विमोचन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष मनीष जाजड़ा व टूर्नामेंट संयोजक वासुदेव उपाध्याय ने बताया कि प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ बीकानेर रेलवे ग्राउंड 27 सितंबर को सुबह 11:00 बजे बीकानेर जिले के युवा शक्ति के साथ टेनिस बॉल से टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन 01 सितंबर से शुरू होगा
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक व टीम लॉटरी दिनांक 20 सितंबर रखी गई है कौन सी टीम किसके साथ खेलेगी।

जिस प्रकार से युवाओं में टूर्नामेंट के प्रति जोश व उत्साह देखने को मिला लगता है बीकानेर जिले से 50 से 60 टीम आने की संभावना है

आयोजन समिति सयोंजक के साथ एक कमेटी गठित करके आगे के आयोजन की तैयारी की जिम्मेदारी सभी युवाओं को सौपी जाएगी।

इसी मंच पर आज समाज के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों व समाज के गणमान्य प्रबुद्ध जनों और पत्रकारों के बीच हर दिल अजीज श्रीमान मनीष जी जाजड़ा राजस्थान श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज क्रिकेट संघ के प्रदेशअध्यक्ष बनने पर युवा दिलों की धड़कन जाजड़ा का माला व साफा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया।
बीकानेर जिले से आए हुए सभी युवा साक्षी बने इस आयोजन के जिसमे
बिरजू प्यार, अमित जोशी, रविंद्र जाजड़ा,रामेंद्र शर्मा, जयराम उपाध्याय, प्रहलाद जोशी, संदीप उपाध्याय, रामदेव उपाध्याय,वासुदेव उपाध्याय, राजू चानी, और सभी आए हुए सभी खेल प्रेमियों का महादेव उपाध्याय ने हृदय से स्वागत व आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here