75 वर्ष पूर्ण वरिष्ठजनों का किया सम्मान

0
35

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 03 अगस्त । श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पेंशनर सोसाइटी का चौदहवां वार्षिक सम्मान समारोह पंचायती भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए समाजसेवी गणेश सोनी ने कहा कि जो व्यक्ति कार्य्य के प्रति समर्पित भाव, नीयत साफ रखते हुए समाज सेवा के उद्देश्य से आगे बधता है, मन में किसी के प्रति दुर्भावना न रखता हो, तो भगवान भी उनका साथ देते हैं और समाजजन भी। मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ.नन्दकिशोर बाड़मेरा ने कहा कि युवा पीढी को शिक्षा के साथ संस्कारित होना समय की माँग है। जो इस बात का ध्यान रख रहा है वह परिवार आगे बढ़ रहा है। बच्चों को अपने बुजुर्गों के साथ समय बिताना चाहिए जिससे संस्कार फलीभूत होंगे। विशिष्ठ अतिथि सेवाराम सोनी और चांदमल बाडमेरा ने भी अपने उद्बोधन में बेरोजगारी की समस्या के निदान हेतु युवाओं को सकारात्मक रहते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया।


इससे पहले सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। सरस्वती वंदना युवा गायक गौरीशंकर सोनी ने की। स्वागत उद्बोधन देते हुए संस्था सचिव प्रेमप्रकाश महेचा ने सोसायटी की गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी का स्वागत किया।
कार्यक्रम में समाज के सुरीले गायक कलाकारों ज्ञानेश्वर सोनी, पवन प्यारे, गौरीशंकर सोनी, राधाकिशन भजूड, ज्ञानू मीनाकार, नरेंद्रकुमार सोनी, संगीत के क्षेत्र में उभरती नई प्रतिभा शिवानी सोनी व योगेश सोनी ने भी अपनी रचनाओं से सदन को प्रफुल्लित किया। सभी कलाकारों को स्मृतिचिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया। इनके साथ ही समाज की अन्य संस्थाओं के प्रमुख पदाधिकारियों का भी यथायोग्य सम्मान किया गया l
बाल कलाकार तन्वी व नील सोनी ने गीता के सश्वर श्लोक सुनाकर सनातन संस्कृति के महत्व पर सभी का ध्यान आकर्षित किया जिससे सभागार में उपस्थित सभी मंत्र-मुग्ध हो गए तत्पश्चात वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह प्रारंभ हुआ जिन्होंने 75 वर्ष पूर्ण कर लिये श्रीमति सम्पत्त देवी पत्नि स्वं. श्री सत्यनारायण जसमतिया, श्रीमति कमलादेवी पत्नि स्व. श्री सम्पत्तलाल कट्टा, श्री केशरीचन्द पुत्र स्व. श्री धनराज, मंडोरा, श्री ओमप्रकाश पुत्र स्व. श्री द्वारकादास बाड़मेरा का पुष्प माला, शॉल, सम्मानपत्र, अपर्णा और श्रीफल भेंटकर मंच द्वारा सम्मान किया गया।
सोसायटी के अध्यक्ष बृजरतन मंडोरा, कोषाध्यक्ष प्रेमरतन मंडोरा ने सोसाइटी की निरंतरता एवं समाज मे शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here