धरती को बचाना है तो हर इंसान को एक पौधा लगाना है -डीएफओ मेहरा

0
5

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

शिक्षक संघ रेसटा के स्थापना दिवस पर आयोजित हुई शैक्षिक संगोष्ठी,लगाए पौधे एवं शिक्षकों का किया सम्मान

राज्य भर में लगाएंगे 5100 पौधे,

संरक्षण हेतु धरती को अगर है बचाना,तो हर इंसान को एक पौधा लगाना है -डीएफओ मेहरा

बीकानेर 05 सितंबर। शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) राजस्थान के सातवें स्थापना दिवस पर पब्लिक पार्क में प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद की अध्यक्षता में शैक्षिक संगोष्ठी,पौधारोपण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप वन संरक्षक वन्यजीव बीकानेर तरुण मेहरा एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी सरोज रही। जिलाध्यक्ष सीताराम डूडी व गोपाल शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर संगठन की ओर पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ शिक्षक के नाम अभियान में पब्लिक पार्क सहित सार्वजनिक स्थानों पर 21 पौधे लगाए गए।

आगामी पांच दिनों में राज्य भर में 5100 हजार एवं बीकानेर जिले में 751 पौधे लगाएं जाएंगे। मुख्य अतिथि उप वन संरक्षक वन्यजीव तरुण मेहरा ने कहा कि शिक्षक संघ रेसटा की ये मुहिम पर्यावरण संरक्षण हेतु धरती को अगर है बचाना,तो हर इंसान को एक पौधा लगाना है के लिए अहम है।प्रदेशाध्यक्ष सलावद ने कहा कि शैक्षिक संगोष्ठी में राज्य सरकार की योजनाओं से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित करवाना,नामांकन वृद्धि, ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या को कम करवाने के लिए कार्य करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग को सभी तृतीय श्रेणी शिक्षकों की बकाया पदोन्नति, तबादले, डीईओ की सीधी भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू करनी चाहिए।

इस अवसर पर संघ की और से चार शिक्षकों भंवर लाल आचार्य,धीरज बारहठ,ओमशंकर मौर्य,सुनील कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उप वन संरक्षक वन्यजीव तरुण मेहरा,क्षेत्रीय वन अधिकारी सरोज,प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई,जिला संरक्षक भंवर लाल आचार्य,मुकेश जेवरिया,क्षेत्रीय वन अधिकारी विशन सिंह,जेठमल शर्मा,ताराचंद भीम सिंह मीणा,जिला सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा,धीरज बारहठ,जिलाध्यक्ष सीताराम डूडी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा,जिला संगठन मंत्री ओमशंकर मौर्य,जिला महासचिव डूंगर दान,मनीष काचरिया, बाबू लाल मीणा,निर्मल रतनू ,प्रहलादआदि उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here