पितृ-पूर्वजों, ऋषियों और वीर शहीदों को तर्पण कर दी श्रद्धांजलि

0
14

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

पितृ-पूर्वजों, ऋषियों और वीर शहीदों को तर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
बीकानेर, 15 सितंबर। श्री श्रीमाली ब्राह्मण पंचायत ट्रस्ट, बीकानेर के तत्वावधान में ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर ब्राह्मण वर्ण का अति महत्वपूर्ण अनुष्ठान तर्पण एवं ऋषि पूजन विधि-विधान से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रातः 10:30 बजे धरणीधर महादेव सरोवर पर समाज के सदस्यों द्वारा दशविध स्नान, हेमाद्रि संकल्प एवं पितृ-पूर्वजों, ऋषि-मुनियों, हुतात्माओं और वीर शहीदों के निमित्त तर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
द्वितीय चरण में दोपहर 2 बजे श्री महालक्ष्मी जी मंदिर, बेनिसर बारी में ऋषि पूजन, यज्ञोपवीत अभिमंत्रण, बटुक भैरव पूजन, आचार्य पूजन एवं महाआरती का आयोजन हुआ।
पूजा विधान आचार्य पंडित रवि शंकर, पंडित ओम नारायण एवं पंडित नरेंद्र, पंडित अरुण आदि के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। बड़ी संख्या में समाज के विप्र बंधु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here