रेडियो संग्रहकर्ता दिनेश माथुर का किया सम्मान

0
65

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

रेडियो किंग आफ राजस्थान दिनेश माथुर का किया सम्मान

बीकानेर 03 सितंबर । रानी बाजार निवासी रेडियो किंग आफ राजस्थान दिनेश माथुर का अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रवीण अग्रवाल ने माल्यार्पण कर व उपहार स्वरूप इलेक्ट्रिक प्रेस भेंट कर सम्मानित किया । मोहल्ला समिति के आर के शर्मा ने बताया कि दिनेश माथुर के पास शताब्दी पुराने 1250 से अधिक रेडियो का संग्रहण है । इस अवसर पर प्रवीण अग्रवाल ने कहा दिनेश माथुर ने अपने बीकानेर का नाम बहुत रोशन किया है जिससे हमें बहुत खुशी हो रही है ।इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल, प्रेम रतन, सुमित शर्मा, भेरू सिंह शरीफ, रघुनाथ योगी, अश्वनी व्यास, राजेंद्र गहलोत उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here