टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
गुरुजनों के सम्मान में सजा मंच,उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान
शिक्षक संघ रेसटा ने किया जिले भर के 57 शिक्षकों का सम्मान,
बीकानेर,18 सितम्बर। शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) राजस्थान जिला शाखा बीकानेर की ओर से संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद की अध्यक्षता में हल्दीराम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर में मां सरस्वती की पूजा अर्चना से शुरू हुए कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 शिक्षकों को “शिक्षक रत्न सम्मान” एवं 5 शिक्षकों को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त आईएएस विश्राम मीणा ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यालयों के शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। विशिष्ट अतिथि एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सुरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों द्वारा किए जा रहे समर्पित एवं नवाचार पूर्ण प्रयास सराहनीय हैं।“शिक्षक रत्न सम्मान” जैसे आयोजन शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में और अधिक उत्साह, ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

अतिथि के रूप में डीईओ माध्यमिक डॉ.रामगोपाल शर्मा,मासिक शिविरा पत्रिका के वरिष्ठ संपादक रामसिंह मीणा ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य ही नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखते हैं। संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षक संघ रेसटा द्वारा ऐसे प्रतिभावान एवं समर्पित शिक्षकों को सम्मानित करना निश्चित रूप से अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा दायी है।


शिक्षक संघ रेसटा के कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई, जिलाध्यक्ष सीता राम डूडी,कार्यक्रम संयोजक पवन शर्मा, सह संयोजक अविनाश आसिया ने कहा कि संगठन भविष्य में भी शिक्षा एवं शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।भारतीय स्टेट बैंक बीकानेर के क्षेत्रीय प्रबंधक सुजीत कुमार सुमन एवं मुख्य प्रबंधक डिपोजिट सत्यव्रत शर्मा ने साइवर फ्रॉड के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं आरसीवी कॉलोनी की प्रबंधक कोमल माली ने सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिव शंकर चौधरी,सूरसागर स्कूल के प्राचार्य परमेश्वर स्वामी,जिला सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील शर्मा,जिला संरक्षक धीरज बारहठ,जिला उपाध्यक्ष अनिल धारणिया,जिला संगठन मंत्री ओम शंकर मौर्य,निर्मल रतनू ,जिला महासचिव डूंगर दान, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चंद्र विश्नोई,सचिव संतोष जनागल,मनमोहन आसेरी,भागचंद,महिपाल, दिनेश विश्नोई सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहें।



