सेवारत शिक्षकों को टेट से मुक्त रखो,पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू हो

0
9

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
सेवारत शिक्षकों को टेट से मुक्त रखो। पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू हो बीकानेर 18 सितंबर । राजस्थान शिक्षक संघ (शे) STFI बीकानेर का दो दिवसीय 64वां जिला शैक्षिक सम्मेलन राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रारम्भ हुआ। प्रथम दिन उद्धघाटन सत्र की शुरुआत विद्या की देवी माँ सरस्वती के तेल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी ने उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण दिया।

मुख्य वक्ता महावीर सिहाग ( प्रदेश सभाध्यक्ष) ने सार्वजनिक शिक्षा को मजबूत करने और निजीकरण से भविष्य में शिक्षा क्षेत्र में होने वाले दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला। साथ ही सेवारत शिक्षकों को अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) से मुक्त रखने की बात रखी। मुख्य अतिथि डॉ. रामगोपाल शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर ने कम्प्यूटर और सूचना क्रांति के शिक्षा के क्षेत्र में महत्व पर सदन में विचार साझा किए। विशिष्ट अतिथि पृथ्वीराज लेघा (महासंघ जिलाध्यक्ष) ने शिक्षा में नवाचारों के संदर्भ में अवगत करवाया।

प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित ने विद्यार्थियों के अध्ययन में डिजिटल एंव स्मार्ट क्लास को सहायक उपकरण के रूप में उपयोग से सम्बंधित सकारात्मक विचार रखते हुए शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी के शैक्षिक सामंजस्य से समाज के वैचारिक उत्थान के विषय में सदन के समक्ष स्वंय के विचार रखे। संगठन के संरक्षक रेवंतराम गोदारा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खुमाणाराम सारण, पूनमचंद शर्मा, महिला मंत्री नाजरा परवीन, कैलाश वैष्णव, संजीव यादव, अनीता चौधरी, हिमांशु दाधीच आदि ने भी उपस्थित शिक्षकों को सम्बोधित किया।

वक्ताओं के उद्बोधन में स्थानांतरण, पदोन्नति, पुरानी पेंशन, सेवारत शिक्षकों को टेट से मुक्त रखने,गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्ति, वेतन विसंगति, पे प्रोटेक्शन, गैर वाजिब वसूली आदि मुद्दे केंद्र बिंदु रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अरूण गोदारा ने किया। संगठन के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सम्मेलन के उद्धघाटन सत्र में पूरे बीकानेर जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here