हम वह कोर वोटर हैं जो दिखा देंगे कि हम क्या कर सकते हैं-मकराना

0
5


टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना द्वारा प्रेस को संबोधित किया ।
महिपाल सिंह मकराना में बीकानेर के प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि जयपुर की रैली के अंदर सरकार द्वारा महिलाओं पर वॉटर कैन चलकर लाठी चार्ज करके हमें रोकने का प्रयास किया, लेकिन यूजीसी रोलबैक का हमारा यह सिलसिला जारी रहेगा जब तक इस पर सरकार कोई विचार नहीं करती इस बार नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस एवं भाजपा को वोट नहीं देंगे,क्योंकि कांग्रेस सर्वणों को भटकती आत्मा कहती है और भाजपा कहती है कि हमें छोड़कर कहां जाएंगे, तो हम उनको बताना चाहते हैं कि सर्वण इन दोनों पार्टियों को इन चुनाव में बहिष्कार करके अपनी ताकत का एहसास करा देंगे ।

हम वह कोर वोटर हैं जो दिखा देंगे कि हम क्या कर सकते हैं, यूजीसी के तहत हमारे बच्चे एवं बच्चियों, भाई को भाई से लडाने का जो सिलसिला चलाया जा रहा है, इस संदर्भ में हम सरकार को अवगत कराना चाहते हैं कि समय रहते यूजीसी रोल को नहीं हटाया तो हमारा विकराल और रौद्र रूप अन्य राज्यों में देखने के लिए तैयार रहे ।
जयपुर रैली में हमने भगवान परशुराम मां भगवती की शपथ लेकर यूजीसी का विरोध जताया था, यह सरकार जिन जातियों के साथ हम जन्म-जन्मांतर से साथ हैं ,यूजीसी के माध्यम से उनसे हमें लड़ाने का काम कर रही है । इसके प्रति उत्तर में हम वोट को देकर कांग्रेस और बीजेपी को दिन में तारे दिखा देंगे । प्रदेश में नगर निकाय चुनाव है । हमारी पदयात्रा का उपहास उड़ाया गया कि ये सब नाटक उन्होंने कहा कि गांधी जी भी अपनी रैली में कभी नहीं चले जिनका पैदल यात्रा की ये लोग दुहाई देते हैं ।


जयपुर और हरियाणा की रैली में हमने अपना उग्र रूप दिखाकर सर्वण समाज की ताकत का इजहार कर दिया, यदि केंद्र सरकार यूजीसी पर कोई विचार करके ठोस कदम नहीं उठाती है तो यह हमारा विरोध दिन प्रतिदिन उग्र रूप लेता जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी ।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने सभी प्रेस प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं वार्ता का संचालन प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here