टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
सुभाष चंद्र बोस वाटिका का हो निर्माण लगे हाई मास्कलाइट
बीकानेर, 16 अक्टूबर। आज स्वच्छ बीकानेर मुहिम के तहत चौखूंटी मोहल्ला विकास समिति बीकानेर के सदस्यों डॉ. मिर्जा हैदर बेग अयूब खान कायमखानी जावेद भाई कुदरत अली चौहान पार्षद जुलेखा इत्यादि ने बीकानेर नगर निगम के महापौर अनिल कल्ला उपमहापौर पंकज गहलोत और आयुक्त महोदय सिद्धार्थ को सुभाष मार्ग कोटगेट से चौखूंटी पर सुभाष चंद्र बोस के नाम से बोर्ड लगाने एक हाई मास्क लाइट लगाने व उनके नाम पर सुंदर वाटिका बनाने हेतु पूर्व आयोजना विभाग के सदस्य डॉ. मिर्जा हैदर बेग वार्ड नंबर 78 की पार्षद श्रीमती जुलेखा बानो वार्ड नंबर 64 के पार्षद जावेद खान प्रदेश संयोजक अयूब खान कायमखानी इत्यादि के द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें इस मार्ग के मध्य में जहां पूर्व में जानवरों के अवशेष कचरा इत्यादि रोड पर डाला जाता था उस व्यवस्था को खत्म करते हुए अब इस समिति के द्वारा एक मुहिम चलाई गई जिसके लिए स्थानीय सभी धर्म के महानुभावों और पुलिस प्रशासन निगम इत्यादि के द्वारा यहां से पूर्णतया कचरा उठाते हुए यहां बालू मिट्टी पर टेंट लगाकर नियमित रूप से समिति के सदस्य आपसी सद्भाव समझाइश से यहां पर कचरा नहीं डालने हेतु निवेदन कर रहे हैं ।

इसका असर यह है कि यहां से गुजरने वाला हर राहगीर खुश नजर आ रहा है इसलिए इस स्थान को यादगार बनाने की दिशा में यहां भारत के अग्रिम पंक्ति के क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर दोनों और बोर्ड लगाने व एक वाटिका का निर्माण उनके नाम पर किया जाए व हाई मास्क लाइट लगाई जाए इस पर आयुक्त महोदय के द्वारा पूर्ण रूप से आश्वस्त किया गया कि इस क्षेत्र को सुंदर बनाएंगे और इसके साथ-साथ स्थानीय निवासियों के लिए उनके द्वारा कचरा डालने में कोई परेशानी ना हो इसलिए अभी चल रही विशेष व्यवस्था ट्रैक्टर के साथ-साथ एक ऑटो डंपर भी दिया जाएगा जिससे उनके कार्य में भी कोई बाधा उत्पन्न न हो और सभी सद्भाव से इस क्षेत्र को सुंदर बनाए यही निगम की भी स्वच्छ बीकानेर स्कीम है इस अवसर पर डॉ. मिर्जा हैदर बेग वर्तमान पार्षदगण जावेद खान नंदलाल जावा जावेद पड़िहार राहुल जादूसंगत श्रीमती सपना मारू नवरत्न डागा श्याम सिंह हाडला इत्यादि सब ने पूर्ण सहयोग करते हुए आज की आमसभा में सहमति से इस कार्य को पूर्ण करवाने का वादा किया।




