70 सालों से रावण की भूमिका निभाने की चल रही परंपरा

0
5

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 19 अक्टूबर । यदि किसी महिला को पड़ोसी मंदोदरी भाभी कहकर संबोधित करें तो जरूर वह नाराज होगी और गालियां भी दे सकती है।


मगर बीकानेर शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी सेक्टर नंबर पांच की श्रीमती कांता आहूजा मंदोदरी भाभी के उद्बोधन से गर्व महसूस करती
इसका कारण है उनके ही ससुराल में पिछले 70 सालों से बीकानेर दशहरा कमेटी में रावण की भूमिका को निभाने की परंपरा चलती आ रही है स्वर्गीय माधव दास आहूजा ने 23 वर्ष और पूर्व आयकर अधिकारी शिवाजी आहूजा ने सिल्वर जुबली 25 वर्ष पूरा करने के बाद उनके बड़े भाई मोहनलाल आहूजा के सुपुत्र लगातार पिछले 23 सालों से के कुमार आहूजा इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं के कुमार आहूजा रणकर्मी भी है वरिष्ठ पत्रकार और एंकर भी है रूबरू में के कुमार ने कहा कि मैं 68 वर्ष बसंत देख चुका हूं मेरा अंतिम समय अगर श्री राम जी से अभिनय करते हुए आए तो मैं मेरे जीवन को सफल मानूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here