टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
“दीपावली की पूर्व संध्या पर गौरव सेनानी एसोसिएशन द्वारा “एक दीया वीर शहीदों के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
बीकानेर 07 नवंबर । आज हम सभी मिलकर सनातन धर्म के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली को अपने परिवार के साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं, इसके पीछे उन सभी वीर सैनिकों का योगदान है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपना बलिदान देकर अमर शहीद हो गए । आज दीपावली की पूर्व संध्या पर हम सभी एक दीया जलाकर उन शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं । यह उद्गार आज स्थानीय वार मेमोरियल टावर पर कर्नल हेम सिंह शेखावत, सेना मेडल ने एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम में व्यक्त किये ।
भा ज पा पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह दिवाली को सार्थकता प्रदान करने का हमारा संकल्प एक दीया वीर शहीदों के नाम दीपावली को पूर्ण सार्थकता प्रदान करता है, जिससे हमारे शहीदों को नमन करते हुए हम अपने आप को गौरांवित महसूस करते हैं ।

कार्यक्रम का संयोजन करते हुए प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीकानेर की विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा आज यहां पर “एक दीया शहीदों के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं बीकानेर के गणमान्य नागरिक अपने हाथों से दीए जलाकर शहीदों को नमन कर रहे हैं । इस अवसर पर नरेंद्र सिंह आबडसर, सूबेदार गजेंद्र सिंह राठौड़, अमर सिंह मोटासर ,पूर्व पार्षद संजय गुप्ता, टोडाराम, अध्यक्ष पूर्व सैनिक परिषद ,कैप्टन रूप सिंह राठौड़ ,बजरंग लाल जाट वाइस प्रिंसिपल शिक्षा विभाग एवं नन्हे नन्हे बालकों ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम के माध्यम से दीपावली की सार्थकता मनाते हुए वीर शहीदों को दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।





