टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
कहानी संग्रह अपराजिता का विमोचन 5 नवंबर को।
बीकानेर 03 नवंबर । बीकानेर का साहित्यिक परिवेश सदैव समृद्ध और सृजनशील रहा है। इसी साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वी.आर. फाउंडेशन के तत्वावधान में सोशल प्रोग्रेसिव सोसाइटी द्वारा प्रकाशित उपन्यासकार एवं कथाकार रेणु बाला चौहान के कहानी संग्रह “अपराजिता’’ का विमोचन कार्यक्रम 5 नवंबर को सांय 4 बजे महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

वी.आर. फाउंडेशन के अध्यक्ष विशाल सोलंकी ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार गोविन्द माथुर करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी तथा कवयित्री एवं कथाकार डॉ. मेघना शर्मा अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
कहानी संग्रह ‘अपराजिता’ पर पत्रवाचन डॉ. नमामी शंकर आचार्य करेंगे, जबकि समारोह का मंच संचालन संजय श्रीमाली द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर साहित्यप्रेमियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।





