छात्राओं ने किया बीकाणा मुद्रा महोत्सव का भ्रमण

0
16

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

जैन गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने किया बीकाणा मुद्रा महोत्सव का भ्रमण

बीकानेर 14 नवंबर । वर्तमान में संचार तकनीक के बढ़ते प्रभाव के कारण हम अधिकांश जानकारी वर्चुअल माध्यमों से प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे समय में देश-विदेश की प्राचीन एवं आधुनिक मुद्राओं तथा नोटों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन अपने आप में एक अनूठा और ज्ञानवर्धक आयोजन है।
इसी क्रम में बीकाणा मुद्रा महोत्सव में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना के निर्देशन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) प्रभारी विशाल सोलंकी के नेतृत्व में श्री जैन गर्ल्स कॉलेज की रासेयो स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया।


स्थानीय अग्रवाल भवन में आयोजित महोत्सव में छात्राओं ने विभिन्न देशों की प्राचीन एवं दुर्लभ मुद्राओं, नोटों तथा एंटीक वस्तुओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व से जुड़ी अनेक नई जानकारियाँ प्राप्त कीं। आयोजनकर्ता किशनलाल सोनी ने प्रत्येक स्टॉल पर छात्राओं को प्रदर्शित करेंसी एवं अन्य वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


छात्राओं के लिए यह भ्रमण ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ बेहद रोचक और आकर्षक भी रहा। इस अवसर पर डॉ. प्रीति मोहता, डॉ. नवेंदु खत्री, अरुणा त्यागी, निर्मला सांखला एवं अरुण सक्सेना ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा इसे छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धन एवं ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त करने का एक सराहनीय अवसर बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here