टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
हैदराबाद में यूथ INTUC की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया – महेंद्र देवड़ा
राष्ट्रीय महासचिव चंद्रशेखर एवं यूथ INTUC के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. श्रीनिवास ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
हैदराबाद (तेलंगाना)/बीकानेर,03 नवंबर। यूथ INTUC की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजस्थान यूथ INTUC के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र देवड़ा ने सहभागिता कर राजस्थान के श्रमिकों एवं युवाओं से जुड़े विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर प्रमुखता से उठाया।
राजस्थान INTUC के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली के निर्देशानुसार बैठक में शामिल हुए देवड़ा ने राजस्थान में श्रमिकों की समस्याओं, युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर अपना पक्ष रखा।

बैठक में INTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यूथ INTUC के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. श्रीनिवास ने देशभर से आए युवा प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए आगामी समय में अपने-अपने राज्यों में यूथ INTUC के अधिवेशन आयोजित करने का आह्वान किया। वहीं INTUC के राष्ट्रीय महासचिव चंद्रशेखर एवं अन्य केंद्रीय नेताओं का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव चंद्रशेखर एवं यूथ INTUC के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. श्रीनिवास ने महेंद्र देवड़ा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

देवड़ा ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि राजस्थान के प्रत्येक युवा INTUC कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने इस गौरवपूर्ण अवसर के पीछे राजस्थान INTUC प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली के मार्गदर्शन एवं विश्वास को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि श्रीमाली ने संगठन की अंतिम पंक्ति में खड़े सामान्य कार्यकर्ता को भी आगे बढ़ने और राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का अवसर दिया है। यह सम्मान राजस्थान के समस्त युवा साथियों को समर्पित है।
बैठक में यूथ INTUC राजस्थान के प्रदेश महामंत्री दलपत सिंह राजपूत, शंकर सिंह राजपूत, नारायण मीणा, रामपाल शर्मा, नंदकिशोर शर्मा सहित अन्य युवा प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।





