टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
भामाशाह बीएल स्वामी ने बच्चों को पटाखे व अल्पाहार वितरित कर साझा की खुशियां
बीकानेर /नापासर, 03 नवंबर। निस्वार्थ सेवा भाव संस्था, नापासर के भामाशाह बीएल स्वामी द्वारा आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, हिम्मतासर में नन्हे-मुन्ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के पटाखे एवं अल्पाहार वितरित किए गए। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी।

इस अवसर पर विद्यालय की संस्था प्रधान श्रीमती मनोज कंवर ने भामाशाह बीएल स्वामी का आभार व्यक्त किया।
स्वामी ने बताया कि निस्वार्थ सेवा भाव संस्था द्वारा विभिन्न अवसरों पर बच्चों के साथ खुशियां साझा करने के उद्देश्य से स्टेशनरी, नाश्ता, मिठाई, कचौरी, समोसे, बिस्कुट, नमकीन एवं टॉफी आदि का वितरण किया जाता है। संस्था का उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और समाजसेवा के माध्यम से खुशियां बांटना है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने इस पुनीत सेवा कार्य के लिए बीएल स्वामी का धन्यवाद ज्ञापित किया।






