प्रगतिशील महिलाओं का सम्मान समारोह रविवार को, पद्मश्री चौमर होंगी मुख्य वक्ता

0
322

बीकानेर, 5 मार्च। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला में प्रगतिशील महिलाओं का सम्मान समारोह रविवार को दोपहर 2 बजे शिवबाड़ी के लालेश्वर महादेव मंदिर स्थित आनंदम् परिसर में महाराज सूबोधगिरी जी ,शिवबाडी मठ की गरिमामय  उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।भारत स्काउट गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विमला डुंकवाल ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पद्मश्री उषा चौमर होंगी। मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी और विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित मौजूद रहेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का सम्मान होगा और महिला सशक्तीकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसकी तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान महिला स्व विकास संगठन की समुन बारासा व राष्ट्र सेविका समिति सहित अनेक महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here