सरकारी स्कूल में रोटरी क्लब बीकानेर आध्या ने लगाया वाटर प्यूरीफायर एवं वाटर कूलर

0
377

बीकानेर, 07 मार्च। रोटरी क्लब बीकानेर आध्या द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कायमखानी मस्जिद बीकानेर में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को स्वच्छ एवं ठंडा जल उपलब्ध करवाने के लिए वाटर प्यूरीफायर एवं वाटर कूलर लगाया गया उद्घाटन रोटरी क्लब के प्रांत पाल श्री संजय जी मालवीय ने किया।दानदाता रोटेरियन श्रीमती कुसुम बोथरा, श्री राधेश्याम जी पारीक एवं दीपिका चौधरी द्वारा किया गया।

यह जानकारी देते हुए यतीश वर्मा ने बताया कि मनीषा संजय जी मालवीय द्वारा 5100 /-की सहयोग राशि बालकों हेतु दी गई। रोटरी क्लब बीकानेर आध्या के सभी सदस्यों ने बालकों के साथ समय बिताया संस्था प्रधान श्री विजय सिंह यादव ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया और समस्त स्टाफ द्वारा इस पुनीत कार्य हेतु धन्यवाद दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here