तीन दिवसीय दीपावली शॉपिंग मेला 18 अक्टूबर से

0
623

बीकानेर, 16 अक्टूबर । अर्चना क्रिएशन का तीन दिवसीय आर्चीज फिएस्टा शॉपिंग मेला जस्सूसर गेट बाहर स्थित माहेश्वरी सदन में लगाया जा रहा है। संचालिका अर्चना थानवी ने बताया 18 अक्टूबर को दोपहर सवा एक बजे शहर की प्रथम नागरिक महापौर सुशीला कँवर राजपुरोहित के द्वारा उद्घाटन किया जाएगा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में होम साइंस कॉलेज की डीन डॉ विमला डुकवाल उपस्थित रहेंगी। इस मेले में सभी प्रकार के हैंडमेड उत्पादों, कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने वाली मशीनों, शिक्षा, ब्यूटी, होम डेकोर व टेक्नोलॉजी स्टॉल लगाई जाएगी तथा हर आयु वर्ग को ध्यान में रखते हुए स्टाल का वर्गीकरण किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here