स्कूल एवं अभिभावक संतुलन बनाकर करे बच्चों का विकास : डॉ गौरव बिस्सा

0
258

बीकानेर,13 मार्च। श्री जैन पब्लिक स्कूल बीकानेर में रविवार को मोटिवेशनल एवं मेंटरिंग सत्र का आयोजन किया गया।

प्राचार्य श्रीमती सीमा जैन ने बताया कि आज स्कूल सभागार में इंजीनियरिंग महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित मोटिवेशनल गुरु डॉ गौरव बिस्सा के सानिध्य में छात्र-छात्राओं व अभिभावकों एवं शिक्षक गणों के लिए मोटिवेशनल मेंटरिंग सत्र का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री विजय कुमार कोचर सचिव श्री माणकचंद कोचर एवं प्राचार्य श्रीमती सीमा जैन ने मुख्य वक्ता डॉ गौरव बिस्सा को पुष्प एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया।

इस सत्र को मुख्य वक्ता डॉ गौरव बिस्सा ने तीन चरणों में प्रस्तुत किया
जिसमें प्रथम चरण में अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को संघर्षशील बनने के लिए प्रेरित करें एवं आधुनिक तकनीकी का प्रयोग सकारात्मक तरीके से करने एवं करवाने में सहयोग प्रदान करें
बच्चों को संस्कारवान बनाएं।

दूसरे चरण में डॉ बिस्सा ने विद्यार्थियों को राष्ट्र का कर्णधार बताते हुए कहा की अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए एकाग्रता एवं संयमता का पालन करें।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर एक गतिविधि के साथ उनमें सकारात्मकता एवं अनुशासन का पाठ पढ़ाया।

तीसरे चरण में डॉ गौरव ने स्कूल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में स्कूल से दूर होते हुए बच्चों में अनुशासनहीनता एवं व्यक्तित्व विकास की कमी हो रही है इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए समय अनुसार उनके जीवन में स्कूल के महत्व को बताएं और उन से जुड़ाव रखने का प्रयास करें।

सत्र के अंतिम पड़ाव पर अभिभावकों विद्यार्थियों एवं शिक्षक गणों की जिज्ञासाओं को विभिन्न उदाहरणों अनुसंधान एवं डिजिटल प्रस्तुति के द्वारा समझाया।

इस अवसर पर सीबीएसई बोर्ड के टर्म वन की कक्षा दसवीं परीक्षा में स्कूल टॉपर छात्र साकेत बाहेती 99% एवं पार्थ खत्री 98% एवं 90% से अधिक छात्र छात्राओं का मुख्य वक्ता डॉ गौरव बिस्सा अध्यक्ष श्री विजय कुमार कोचर सचिव श्री माणकचंद कोचर स्कूल प्राचार्य सीमा जैन प्रबंधक विश्वजीत गौड़ ने अभिनंदन किया है और बधाई दी

स्कूल के सचिव श्री मानक चंद कोचर ने आगंतुकों का एवं मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया
कार्यक्रम का संचालन स्कूल की शिक्षिका डॉ ज्योति मिश्रा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here