उपाध्याय बने विप्र सेना के बीकानेर संभाग अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

0
1505



बीकानेर, 14 मार्च। विप्र सेना के बीकानेर संभाग के लिए हमारे बीकानेर के लाडले उद्योगपति श्री हरि गोपाल उपाध्याय को आज बीकानेर का संभाग अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत करके मुझे बहुत खुशी है ।
आप कई वर्षों से समाजसेवा से जुड़े हुए हैं आपने बीकानेर के शोभासर ग्राम में गौतम इंडस्ट्रीयल एरिया विकसित करके विप्र बंधुओं को एक नया रास्ता दिखाया है । 1990 में स्थापित इस औद्योगिक क्षेत्र के आप लगातार अध्यक्ष भी हैं।
आप जिला उद्योग संघ बीकानेर के लगातार कई वर्षों से कार्यकारीणी सदस्य व पदाधिकारी हैं । आप राजेश बच्छ मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष भी है ।
आपने 2016 में अखिल भारतवर्षीय श्री शैक्षणिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट का नागौर में सम्मेलन करवा कर 250 से ज्यादा नए सदस्य बना कर एक रिकॉर्ड कायम किया
आपने 2017 में श्री बालाजी सेवा धाम आदरणीय बजरंग दास जी महाराज के आश्रम में दोबारा से शैक्षणिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट के एक सम्मेलन फिर आयोजित किया और उसमें भी दो सौ से ज्यादा नए ट्रस्टी बनाकर के ट्रस्ट के इतिहास में एक नया आयाम स्थापित किया हरि गोपाल जी ने श्री कोलायत जी में सर्व ब्राह्मणों का एक सम्मेलन करवा कर ब्राह्मण एकता वह ब्राह्मण कल्याण के लिए अपना पूर्ण योगदान दिया
ऐसे समाजसेवी उद्योगपति को विप्र सेना में जोड़ कर मुझे बहुत खुशी है इनके जुड़ने से निश्चित तौर पर देश भर में विप्र सेना को एक नया संबल मिलेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here