बीकानेर की अस्मि जैन ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया

0
1784

विश्व स्तर पर अस्मि जैन का सुयश
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया

श्री जैन पब्लिक स्कूल बीकानेर की कक्षा नौ की छात्रा अस्मि जैन ने टेबल टेनिस बॉल को रैकेट पर लगातार उछाल कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया।

प्राचार्य श्रीमती सीमा जैन ने बताया कि हमारी शाला की कक्षा 9 की टेबल टेनिस में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी छात्रा अस्मि जैन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 1 मिनट में टेबल टेनिस की बॉल को रैकेट पर 222 बार लगातार उछाल कर गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।

अस्मि जैन की इस उपलब्धि पर प्रशासन ने छात्रा को हार्दिक बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि यह उपलब्धि हम सबके लिए गौरव की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here