गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल ने हॉस्पिटल व कोर्ट में लगवाई बैंच

0
336

बीकानेर, 16 मार्च। गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा 21 बैंच विभिन्न स्थानों पर लगवाई गई। मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा 21 बैंच लगवाई गई। इनमें 5 बैंच बीकानेर कोर्ट में तथा बाकी बैंच पीबीएम हॉस्पिटल, गंगाशहर हॉस्पिटल में लगवाई गई। ममता रांका ने बताया कि उक्त सेवा कार्य में संगीता सामसुखा, शांति सेठिया, सुमित्रा बोथरा, सरोजदेवी सामसुखा तथा कुछ गुप्त भामाशाहा अर्थ सहयोगी रहे। इस दौरान मंत्री कविता चौपड़ा, कोषाध्यक्ष मीनाक्षी आंचलिया, बिंदु छाजेड़, जयश्री भूरा आदि उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here