विदेशी सैलानियों ने भी खेली होली, चंग के साथ मचाया धमाल

0
441

अजीम भुट्टा।

टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर, 18 मार्च । होली की रंगबिरंगी मस्ती को देखकर विदेशी सैलानी भी अपने को नहीं रोक पायें। उन्होंने ने भी जमकर होली खेली और धमाल में भाग लिया। स्थानीय होटलों में ठहरे इन विदेशी सैलानियों को होली पर्व के बारे में जानकारी दी गई। होटलों में ठहरे विदेशी पर्यटकों ने भी जमकर होली खेली और झूमकर नाचें।

जयपुर रोड स्थित विजय गेस्ट हाउस के कैमल मैन विजय सिंह राठौड़ ने बताया कि यूनाइटेड किंगडम लंदन से बीकानेर होली पर बता दे पर्यटक होली के रंग में झूमते नजर आए यही इच्छा के ऊपर नृत्य करते नजर आए तो कहीं चंग की थाप पर रिदम मिलाते नजर आए।

स्थानीय लोगों के साथ होली की मस्ती में डूबे रहे। पर्यटकों के साथ हितेश्वर सिंह राठौड़, हर्षवर्धन सिंह, रवि श्रीवास्तव, सुरभि श्रीवास्तव, पदमा राठौड़, अशोक सिंह राजपुरोहित ओर पुष्पेंद्र सिंह राजपुरोहित सहित कई स्थानीय लोगों ने इनके साथ होली खेल कर मनोरंजन किया । वहीं मुख्य मार्गों से गुजर रही गैरियों की टोली को देखकर विदेशी पर्यटक भी अपने आपको रोक नहीं पाये और चंग की थाप पर थिरकने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here