खत्री मोदी समाज ने मेडिकल कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. मोहम्मद सलीम का अभिनंदन किया

0
280

बीकानेर 19 मार्च । खत्री मोदी समाज ने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. मोहम्मद सलीम का अभिनंदन किया । शनिवार को समाज के उपाध्यक्ष दिनेश मोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में डॉ. सलीम को साफा, शॉल, गुलदस्ता, फूलमालाओं से अभिनंदन किया । कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी श्योदान सिंह, ट्रॉमा सेंटर सीएमओ डॉ. एल. के. कपिल, डॉ.गोपीनाथ मोदी, सीए बालकिशन मोदी, गौरीशंकर मोदी, अशोक मोदी, योगेश मोदी, विजय कपूर, ऋषिराज सहित गणमान्य ने डॉ. सलीम का भावभीना अभिनंदन किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here