मंगलवार से बीकानेर में शुरू होगा मरु नाट्य महोत्सव का आयोजन

0
322

बीकानेर, 21 मार्च। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर एंव उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय मरु नाट्य महोत्सव का आयोजन 22 से 25 मार्च तक टी एम ऑडिटोरियम, बीकानेर में किया जाएगा।

अकादमी सचिव अनिल कुमार जैन ने बताया कि समारोह के प्रथम दिन 22 मार्च को विवेचना रंग मंडल, जबलपुर के नाटक निठल्ले की डायरी का मंचन अरुण पांडे के निर्देशन में किया जाएगा, दूसरे दिन 23 मार्च को दी राइजिंग सोसायटी ऑफ आर्ट एंड कल्चर, भोपाल के नाटक आई एम सुभाष का मंचन दिनेश नायर के निर्देशन में तीसरे दिन 24 मार्च को दी परफोर्मेस कल्चरल सोसायटी, उदयपुर के नाटक वृहन्नलाका मंचन कविराज लाइक के निर्देशन में होगा तथा समारोह में समापन पर 25 मार्च को थिएटर फॉर थिएटर, चंडीगढ़ के नाटक शहीद उधम सिंह आज़ाद के मंचन से होगा, जिसका निर्देशन सुदेश शर्मा द्वारा किया जाएगा।
कोविड- 19 गाइडलाइन की पालना के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here