जलदाय विभाग बकाया राशि जमा नही करवाने वाले उपभोक्ताओ के 31 मार्च से काटेंगे कनेक्शन

0
338

बीकानेर 28 मार्च 2022 सोमवार को कार्यालय सहायक अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग उत्पादन वितरण राजस्व उपखंड नवम स्टेडियम बीकानेर मे राजस्व सम्बंधी मिटिंग हुई। जिसमे सहायक अभियन्ता ने उपखंड के अधीन समस्त उपखंड कर्मचारीयो को राजस्व वसुली लक्ष्य जल्द से जल्द पूर्ण करने व राजस्थान सरकार की बकाया राशि पर पेनाल्टी व ब्याज की छुट का लाभ ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओ के देने सम्बंधित अनेक विषय पर चर्चा की । सहायक अभियन्ता शर्मा ने कहा कि जो लोग बार बार कहने पर भी जल सम्बंध की बकाया राशि जमा नही करवा रहे है उनको नोटिस जारी कर दिये गये है जिन उपभोक्ताओ ने आज दिनांक तक पैसे जमा नही करवाये है उनको अंतिम बकाया राशि जमा करवाने को कहे अगर फिर भी वह नही राशि जमा करवाते है तो उनके जल सम्बंध विच्छेद करने की कार्यवाही की जायेगी । 31 मार्च से अभियान चला कर कनेक्शन काटे जाएंगे और किसी प्रकार की पेनल्टी या ब्याज से छूट भी नही मिल पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here