सादुलगंज कच्ची बस्ती प्रकरण को लेकर संभागीय आयुक्त से मिले

0
1703

बीकानेर 28 मार्च । सादुलगंज कच्ची बस्ती प्रकरण को लेकर आज पार्षद मनोज बिश्नोई के नेतृत्व में संभागीय आयुक्त से उनके निवास पर मुलाकात कर उन्हें पूरे प्रकरण को अवगत करवाया पार्षद मनोज विश्नोई ने बताया कि सादुल गंज 70 वर्ष पूर्व कच्ची बस्ती है और नगर विकास न्यास गलत तरीके से कच्ची बस्ती को अतिक्रमण मानकर हटाना चाहता है हाई कोर्ट में जो आदेश हुआ उसमें नगर विकास न्यास ने गलत तथ्य पेश किए नगर विकास न्यास कच्ची बस्ती ने मानकर व्यवसाय गतिविधि मान रहा है ।

संभागीय आयुक्त ने कहा मैं खुद मौका देख लूंगा। शाम को 6:00 बजे संभागीय आयुक्त मोटरसाइकिल पर पूरी कॉलोनी की विजिट की और इसी के साथ ही जिला कलेक्टर को भी शिष्टमंडल ने पूरी स्थिति से अवगत करवाया ओर आश्वासन दिया। जिला कलेक्टर महोदय ने कानूनी प्रक्रिया में हम बंदे हुए हैं तो पार्षद मनोज विश्नोई ने कहा जब तक सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता तब तक कॉलोनी मैं किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करें शिष्टमंडल में नवरत्न सिंह राजू कुमार बसंत सिंबा बलराज विश्नोई प्रेम बिश्नोई मधु भाई श्री नारायण रमेश उपाध्याय सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here