डूंगर काॅलेज में प्राणीशास्त्र विषयक सेमिनार श्रृंखला प्रारम्भ

0
301

बीकानेर 29 मार्च। सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की सेमिनार श्रृंखला का आगाज मंगलवार से हुआ। प्रभारी अधिकारी डाॅ. कैलाश स्वामी ने बताया कि जूलोजिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में एम.एससी. पूर्वार्द्ध एवं उत्तरार्द्ध के लगभग अस्सी विद्यार्थी भाग ले रहे है। डाॅ. स्वामी ने बताया कि सेमिनार श्रृृखला का उद्घाटन प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह एवं विभागाध्यक्ष डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित ने किया।


इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह ने बताया कि इस प्रकार के सेमिनार से विद्यार्थियों को अपने विषय की नवीनतम जानकारी उपलब्ध हो सकेगी साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी विभिन्न विषय पहलूओं को विस्तार से समझने में सहायता मिलेगी। उन्होनें विद्यार्थियों से सेमिनार में अधिकाधिक रूप से भाग लेने का आह्वान किया। डाॅ. सिंह ने कहा कि वर्तमान में डूंगर महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिये नवीनतम तकनीकी उपलब्ध करवाई जा रही है जिसका कि उपयोग आवश्यक है।
विभागाध्यक्ष डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित ने इस अवसर पर कहा कि विगत 35 वर्षों से इस प्रकार की श्रृंखला आयोजित की जाती रही है जिससे विद्यार्थियों मेें विषय में पारंगत होने के साथ-साथ सर्वांगीण विकास में भी सहायता मिलती है। डाॅ. पुरोहित ने कहा कि माता-पिता एवं गुरूजनों के आर्शीवाद से ही जीवन लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होनें खचाखच भरे सेमिनार हाॅल को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।
आयोजन सचिव डाॅ. कैलाश स्वामी ने बताया कि मंगलवार को एम.एससी. उत्तरार्द्ध के अदनान, अनिरूद्ध, ज्योति, नेहा, कौशल्या, उषा, रितु आदि विद्यार्थियों ने अपने सेमिनार प्रस्तुत किये। विद्यार्थियों ने मछलियों के विभिन्न प्रवसन एवं रोगों सहित, सतत वातावरण, पुनरूद्भवन आदि विभिन्न शीर्षकों पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये। डाॅ. स्वामी ने अनुसार सेमिनार में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण- पत्र से नवाजा जावेगा।
सेमिनार में डाॅ. हरभजन कौर एवं डाॅ. अरूणा चक्रवर्ती ने निर्णायक की भूमिका निभाई एवं डाॅ. दीप्ति श्रीवास्तव ने विषय विशेषज्ञ के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा डाॅ. योगेन्द्र सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here