लंबे समय बाद अपने माता पिता से मिला अनवर

0
332

माता पिता से मिला अनवर
बीकानेर, 29 मार्च। सौर चेतना संस्थान द्वारा संचालित विमंदित पुनर्वास गृह सेवा आश्रम में सोमवार को अनवर हुसैन को उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया।
अनवर को 13 अप्रैल 2021 को चूरू के उपखंड अधिकारी के आदेश से सेवा आश्रम में प्रवेश दिया गया था। बार-बार काउंसलिंग करने पर वह अपने घर का पता पोस्ट ऑफिस तारखंडी, सीकरी पठान, बारपेटा, असम बताता। इस पर वहां नियमनुसार संपर्क किया गया। लंबे समय बाद अनवर से मिलने पर परिजन भावुक हो गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल. डी. पंवार, काउंसलर अनुराधा पारीक, मनोज कुमावत और सुंदर लाल उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here