बोर्ड परीक्षा केन्द्रों पर कोविड वेक्सिनेसन के संदर्भ में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0
330

बीकानेर 29 मार्च । 31 मार्च से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा केन्द्र पर वेक्सिन की अनिवार्यता है अथवा नहीं है के स्पष्टीकरण बाबत आज भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चे के पदाधिकारीयों ने कलेक्टर साहब से मुलाकात कर इस संदर्भ में मार्गदर्शन और स्पष्टीकरण करने को कहा है ।
चूंकि सभी स्कूल, विद्यार्थियों से कह रहे है की बिना वेक्सिन परीक्षा केन्द्र में नही बैठाया जायेगा जबकि अभी भी बहुत से अंजान छात्र छात्राएं ऐसे है जिन्होंने वेक्सिन नही लगवाया है ।
इसी संदर्भ में कलेक्टर महोदय से यह भी आग्रह किया गया है कि बिना वेक्सिन वाले छात्रों के भविष्य को देखते हुवे उन्हें भी परीक्षा से वंचित न करके उनको भी परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान करे ।
मोर्चे के प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई प्रदेश मंत्री रमजान अब्बासी और मोर्चा जिला महामंत्री इमरान समेजा ने की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here