गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल का श्री उत्सव 9 अप्रेल को

0
287


3 अप्रेल को होगा स्टाल रजिस्ट्रेशन
बीकानेर 29 मार्च । गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा 9 अप्रेल को श्री उत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि तेरापंथ भवन में नौ अप्रेल को सुबह नौ बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक इस उत्सव में विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मंत्री कविता चौपड़ा ने बताया कि कलात्मक व स्टाइलिश प्रोडेक्ट्स की इस प्रदर्शनी में अपनी स्टॉल लगाने के लिए तीन अप्रेल को सुबह 9.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। प्रेम बोथरा व मीनाक्षी आंचलिया को उत्सव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here