लालसोट दौसा में डॉ अर्चना शर्मा के निधन पर बीकानेर के सेवारत चिकित्सक संघ ने प्रकट किया दुख

0
1673

बीकानेर 29 मार्च । लालसोट दौसा में डॉ अर्चना शर्मा के दुखद निधन पर बीकानेर का सेवारत चिकित्सक संघ श्रद्धांजलि अर्पित करता है व मुख्यमंत्री से आग्रह है कि तुरंत इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराधियो को गिरफ्तार किया जाए।
अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ बीकानेर शाखा घटना की निंदा करता है यदि अपराधियो के खिलाफ तुरंत कार्यवाही नही की गई को संघ आंदोलन को मजबूर होगा जिसकी समस्त जिमेवारी प्रशाशन व सरकार की होगी।

लालसोट में प्रसूता की दुखद मृत्यु जो कि एक ज्ञात मेडिकल ऐक्सिडेंट है और पोस्ट पार्टम ब्लीडिंग की अनअपेक्षित जटिलता के कारण प्रसूता की मृत्यु हुई है उस पर हम समवेदना व्यक्त करते हैं , इसी के साथ चिकित्सक डॉ अर्चना शर्मा के अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन कर पैसे की वसूली की गयी और स्थानीय प्रशासन व पुलिस ने बजाय डॉ को प्रोटेक्शन देने के ग़लत धाराओं में केस दर्ज किया। इस सारे हंगामे , धारा 302 में केस दर्ज करने और पैसे की वसूली को नहीं रोक पाने की प्रशासन की नाकामयाबी को देखते हुए वे भारी मानसिक आघात को सहन नहीं कर पाईं और आत्महत्या के लिए मजबूर हुई , यह एक सामाजिक कलंक है
इस घटना का विरोध प्रकट करने के क्रम में सभी चिकित्सा संस्थान , सरकारी एवं प्राईवेट मय इमर्जेन्सी कल दि 30-3-22 प्रातः 6 बजे से दि 31-3-22 प्रातः 6 बजे तक बंद रहेंगे
असुविधा के लिए हमें खेद है
इस घटना की निष्पक्ष जाँच हों और दोषी अधिकारियों को सजा मिले ,

डॉ अशोक शारदा , अध्यक्ष
डॉ पी सी गर्ग , सचिव
आइ एम ए राजस्थान ।


डॉ सी एस मोदी
महा सचिव
डॉ देवेंद्र चौधरी
अध्यक्ष
डॉ राहुल हर्ष
संयुक्त सचिव राज्य शाखा
डॉ एम अबरार पंवार
डॉ नवल गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here