संत के त्याग और तपस्या का भजनों के माध्यम से हुआ बखान ,धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए भक्त

0
323

बीकानेर , 29 मार्च। अवधूत संत पूर्णानंद की 56वीं पुण्यतिथि पर भीनासर स्थित सेठ बंशीलाल राठी की बगेची में चल रहे महोत्सव में मंगलवार को मेले सा माहौल रहा । भक्तों ने सुबह से देर रात तक चलने वाली धार्मिक अनुष्ठान में भागीदारी निभाई । महोत्सव में भक्तों के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा ।

महोत्सव से जुड़े हुए गौरीशंकर सारड़ा ने बताया कि बगीची परिसर में स्थित पूर्णेश्वर महादेव मंदिर में पंडित अशोक ओझा के सानिध्य में भक्तों रुद्राभिषेक किया। रुद्री हवन में कई भक्तों ने सपत्नीक पवित्र अग्नि में आहुतियां दी । महोत्सव में कथावाचक आशाराम व्यास ने संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान विस्तार से पौराणिक प्रसंगों की व्याख्या की । कथा के समापन पर हुई आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए । सारड़ा ने बताया कि महोत्सव में कलाकार पुखराज शर्मा ने संत के त्याग एवं तपस्या पर आधारित भजन प्रस्तुत किए । सामूहिक संकीर्तन के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here