महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थियों ने किया जिला सत्र न्यायालय का अवलोन

0
309

बीकानेर, 29 मार्च 2022 को प्रेस बयान जारी करते हुए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, “स्कूल ऑफ लॉ” की मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा जैन ने बताया कि आज स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थियों ने जिला सत्र न्यायालय का भ्रमण कर न्यायिक प्रक्रिया की प्रणाली का अवलोकन किया। इस भ्रमण हेतु डायरेक्टर स्कूल ऑफ लॉ प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों की बसों को हरी झंडी दिखाकर न्यायालय अवलोकन हेतु रवाना किया। विद्यार्थियों ने डॉक्टर भरत कुमार जाजड़ा, डॉक्टर कप्तान चंद, डॉक्टर सीमा जैन, धीरज शर्मा, मोनिका पंवार, वर्षा पंवार इत्यादि संकाय सदस्यों के निर्देशन में जिला सत्र न्यायालय का भ्रमण करते हुए पीठासीन अधिकारी प्रवीण माथुर द्वारा की जा रही न्यायिक कार्यवाही को समझते हुए न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, न्यायालय एन आई प्रकरण, पारिवारिक न्यायालय आदि में भ्रमण कर न्यायिक प्रक्रिया जानकर प्रशासनिक न्यायालय का भी भ्रमण किया। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) श्री बलदेव राम धोजक ने प्रशासनिक न्यायालयों के बारे में बताया और कार्मिक जितेंद्र पुरोहित को सहयोग हेतु निर्देशित कर विधार्थियों के साथ किया। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा ने कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव ने भी विद्यार्थियों के साथ संवाद करके स्कूल ऑफ लॉ की लीगल एड क्लीनिक एवं फॉरेंसिक साइंस टीम के साथ रिसर्च करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। न्यायालय भ्रमण के अवसर पर अंत में बार एसोसिएशन के पुस्तकालय में विद्यार्थियों को बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट विवेक शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट कुलदीप शर्मा (पूर्व चेयरमैन राजस्थान बार एसोसिएशन) ने कहा कि हम सदैव विद्यार्थियों के साथ उनकी हर समस्या समाधान में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन एडवोकेट कमल नारायण पुरोहित, वरिष्ठ अधिवक्ता मुमताज अली भाटी एवं रविंद्र पाल चौधरी ने भी विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत करते हुए कई प्रश्नों के उत्तर दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here