डॉ. अर्चना शर्मा की प्रताड़ना और दुःखद निधन पर भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ ने निकाला कैंडल मार्च, की न्याय की मांग।

0
382

बीकानेर, 30 मार्च। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा पुलिस के व्यवहार, प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने की दुःखद घटना पर रोष प्रकट करते हुए कैंडल लाइट मार्च निकाला गया व प्रशासन के विरोध में नारे लगाए गए।
इस अवसर चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. सिद्दार्थ असवाल ने कहा कि चिकित्सक सेवा भाव से मरीजों का इलाज करते है, फिर भी उन पर इलाज का भारी दबाव रहता है। इस प्रकरण में डॉ. अर्चना पर बिना जांच किये मरीज पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया जिसके फलस्वरूप एक सेवाभावी चिकित्सक ने अपनी ईह लीला समाप्त कर ली।


भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सभ्य समाज मे चिकित्सको को आज भी प्रताड़ित होना पड़ रहा है। प्रशासन के नकारात्मक रवैए और पुलिस की नकारात्मक भूमिका के कारण एक श्रेष्ठ चिकित्सक से हमें हाथ धोना पड़ा है।
इस अवसर पर डॉ. नरेन्द्र स्वामी, राजेन्द्र गुप्ता, वन्दना सचदेव, संजय गुप्ता, अरविंद राठौड़, नरसिंह सेवग, सन्नी व्यास, बालमुकुंद सामरिया, स्वाति शर्मा, निशा पांडेय, सुनील गहलोत, डॉ. वंदना सचदेव, डॉ. नीलेश सचदेव, पूजा उपाध्याय, राजेन्द्र उपाध्याय, प्रिय भार्गव, नीतू आचार्य, अधिवक्ता सकीना, चांद राठौर, देवेंद्र उपाध्याय, विकास बिश्नोई आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here