फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता के मुकाबले 6 अप्रैल को

0
288

बीकानेर 31मार्च। बीकानेर जिला कुश्ती संगम बीकानेर द्वारा फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता के आधार पर अंडर 23 वर्ष के लिए पहलवानों का चयन 6 अप्रैल 2022 को 3:00 बजे पटेल बाल विहार व्यायामशाला पटेल नगर बीकानेर में किया जाएगा। संगम के सचिव जगन पूनियां ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों की आयु 1999 से 2003 के बीच होनी चाहिए एवं पहलवानों को अपना मूल पासपोर्ट,आधार कार्ड,जन्म प्रमाण,मेडिकल सर्टिफिकेट तथा दो पासपोर्ट साइज की फोटो ओरिजिनल एवं फोटो कॉपी साथ लाना अनिवार्य है। संगम के अध्यक्ष कमल कला ने बताया कि विजेता पहलवान 12 अप्रैल से 14 अप्रैल 2022 तक उदयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में लक्ष्मणसारस्वत,सहीराम,महावीर कुमार सहदेव एवं राम प्रताप उर्फ छोटू होंगे। मुख्य अतिथि अरुण कुमार पांडे, सुशील कुमार डूड्डी एवं जसविंदर सिंह अधिशासी अभियंता जलदाय विभाग होंगे। संगम के महावीर कुमार सहदेव ने भाग लेने वाले सभी पहलवानों से निवेदन किया है कि वह जरूरी दस्तावेज तैयार कर ले। उपरोक्त दस्तावेज साथ लाने अनिवार्य है। महेंद्रसिंह चौहान,रामप्रसाद,रवि स्वर्णकार,नैमपाल सियाणा,राजकरण सारस्वत,रोमन घोड़ेला,सवीन लांबा समेत संगम के मान सिंह सिहाग(रिटायर्ड कमांडेंट),अमर सिंह गोदारा(ट्रामा सेंटर),अभिषेक गहलोत,पालाराम,प्रदीप कुमार स्वामी उर्फ (कमांडो),धर्माराम आर्य,अरुण कुमार पांडे,प्रदीप चौधरी,ललित कुमार छंगाणी,लालचंद छंगानी,भवानी सिंह प्रदीप सिंह समेत छोटे बड़े सभी पहलवान इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here