शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने किया सड़कों के नवीनीकरण के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

0
337


बीकानेर, 3 अप्रैल। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बजट घोषणा वर्ष 2021-22 की अनुपालन में एनएच 11 उरमूल सर्किल से करमीसर सड़क जंक्शन व एनएच 89 गोगागेट सर्किल से उदयरामसर जंक्शन सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ाईकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य पर 15 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। इसी प्रकार शिक्षा मंत्री ने बजट घोषणा वर्ष 2021-22 की अनुपालना में कोटगेट से करणीदान की दुकान तक सड़क सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस पर 41 लाख रुपये व्यय किए गए हैं।
इस दौरान जोशीवाड़ा और जैन स्कूल के पास आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बजट में बीकानेर को अनेक सौगातें दी हैं। आमजन को इनका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कोटगेट से शहर की ओर जाने वाली सड़क मुख्य मार्ग है। इसके सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण से आवागमन और अधिक सुचारू हो सकेगा। इसी प्रकार उरमूल सर्किल से करमीसर और गोगागेट से उदयरामसर जंक्शन सड़क चौड़ी होने से राहगीरों को राहत मिलेगी। डॉ कल्ला ने कहा कि बजट घोषणा के कार्यों की क्रियान्विति एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू कर राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक को लाभान्वित करने के लिए संकल्पबद्ध है। जोशीवाडा में आयोजित कार्यक्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुधीर माथुर, अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, संतोष जोशी, उमाशंकर आचार्य, महेंद्र कल्ला, शिव शंकर हर्ष, प्रफुल्ल हटीला, राजकिशोर किराडू, योगेंद्र आचार्य आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र जोशी ने किया।
इसी प्रकार जैन स्कूल के पास आयोजित कार्यक्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अलावा राजेश कच्छावा सोहन चौधरी, हजारी देवड़ा, सुशील सुथार, नंदलाला जावा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति रंगा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here