मजदूरों की विभिन्न सुविधाओं के लिए श्रम विभाग लगाएगा शिविर

0
329


बीकानेर, 08 अप्रैल। असंगठित श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड, पीएमएसवाईएम पेंशन योजना में पंजीयन के लिए जिले में श्रम विभाग, जिला उद्योग केन्द्र, उद्योग एवं व्यापार मंडल, नागरिक सेवा केन्द्र के समन्वय से शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
संयुक्त श्रम आयुक्त ने बताया कि यह शिविर 11 से 14 अप्रैल तक रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र के उद्योग भवन में आयोजित होंगे। ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए आवेदक को आधार कार्ड, बैंक डायरी तथा आधार से जुड़े मोबाइल नंबर आवश्यक होंगे, जो आवेदन आयकर दाता नहीं होंगे, ईपीएफओ, ईएसआईसी से जुड़ा नहीं होगा तथा जिसकी आयु 16 से 59 वर्ष है, पात्र होंगे। इसी प्रकार प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन पेंशन योजना के लिए वहीं आवेदन कर सकेगा जिसकी मासिक आय 15 हजार रुपये या इससे कम होगी, जो आयकर दाता नहीं होगा। एनपीएस, ईपीएफओ या ईएसआईसी से जुड़ा नहीं होगा और जिसकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होगी।
उन्होंने बताया कि श्रम व रोजगार मंत्रालय द्वारा असंगठित श्रमिकों का ई-श्रम कार्ड पंजीयन तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के तहत पंजीयन किया जा रहा है। इसमें पंजीयन हेतु निर्माण श्रमिक, मनरेगा श्रमिक, छोटे एवं सीमांत किसान, किसान मजदूर, खनन मजदूर, स्ट्रीट वेंडर, मिड-डे-मील कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सब्जी व फल विक्रेता, मंडी मजदूर, पशुपालक, घरेलू महिला श्रमिक, सफाईकर्मी, कुली, रिक्शा चालक, ऑटो रिक्शा चालक, अखबार विक्रेता, कोचिंग व अन्य असंगठित श्रमिकों को पात्र माना गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here