सिक्किम के राज्यपाल ने किया फिट @ फिफ्टी+ ऑल इंडिया ट्रांस हिमालयन महिला टीम का स्वागत

0
294

सिक्किम 09 अप्रैल।   फिट @फिफ्टी+ आल इंडियन ट्रांस हिमालय न महिला अभियान की टीम सुश्री बचेंद्री पाल के नेतृत्व में गंगटोक पहुंची ।  यहां पहुंचने पर इंडिया की प्रसिद्ध ब्लैक कैट इंस्टीट्यूट में भव्य स्वागत किया गया बाद में टीम सिक्किम के महामहिम राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद से मिली।

महामहिम ने स्क्रोल भेंट करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि इस उम्र में इतना कठिन अभियान करते हुए आप देश को फिट रहने का संदेश दे रही हैं । परिवार की जिम्मेदारी को निभाने के बाद यह काम आसान नहीं है । उससे पूर्व उन्होंने सभी से परिचय किया। इस अवसर पर ब्लैक कैट इंस्टीट्यूट के डिप्टी मेजर जनरल और कर्नल भी उपस्थित थे ।      टीम गंगटोक पहुंचने से पूर्व नाथूला व चोला लड़ाई के दौरान शहीद स्मारक पर पहुंची और स्मारक पर टीम की तरफ से पुष्पचक्र चढ़ाया । यहां सभी आर्मी के जवानों के साथ मुलाकात की। टीम द्वारा नाथूला दर्रे पर चीन की सीमा पर खड़े फौजियों का उत्साह वर्धन करते हुए डॉ सुषमा मगन बिस्सा ने पूरी टीम के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम् , इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारे लगवाकर वातावरण में जोश भर दिया । इस स्थान पर भारत,चीन, भूटान और तिब्बत चार  देशों की सीमा लगती है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here