मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुनी आमजन की समस्याएं

0
322


बीकानेर, 10 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने रविवार को बीकानेर सर्किट हाउस में आमजन की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में लोग अपनी परिवेदनाएं लेकर पहुंचे, जिनके त्वरित निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारियों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने 1 जनवरी 2004 और इसके बाद नियुक्त सरकारी कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। श्रीकोलायत क्षेत्र को बजट में अनेक सौगातें देने पर वहां के नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, आपदा प्रबंधन मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल, ऊर्जा राज्य मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक श्री गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामेश्वर डूडी, राज्य भू-दान यज्ञ बोर्ड के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण कड़वासरा, डॉ. भीमराव अम्बेडकर फाउण्डेशन के अध्यक्ष श्री मदन गोपाल मेघवाल, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री महेन्द्र गहलोत, शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री डूंगरराम गेदर, पूर्व मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्री पुखराज पाराशर, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, महानिरीक्षक पुलिस श्री ओमप्रकाश, जिला कलक्टर श्री भगवती प्रसाद, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव आदि मौजूद रहे।


इससे पूर्व रविवार को श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री गिरधारी लाल माहिया, महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित, पूर्व मंत्री श्री वीरेंद्र बेनीवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।


महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर आधारित शिला पट्टिकाओं का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने यहां गांधी पार्क में महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर आधारित शिला पट्टिकाओं का अवलोकन किया। इस दौरान महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक श्री संजय आचार्य, श्री मनोज व्यास, श्री संतोष व्यास, डॉ. बिट्ठल बिस्सा, श्री ताराचंद, सुनीता विश्नोई और श्री ऋषि कुमार व्यास मौजूद रहे।


श्रीमती बारुपाल को श्रदाजंलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद श्रीमती जमना बारुपाल के रथखाना कॉलोनी स्थित आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। श्रीमती बारुपाल का गत 20 जनवरी को निधन हो गया था। श्री गहलोत ने स्व. जमना बारुपाल के चित्र तथा स्व. पन्नालाल बारुपाल की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here